सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बधौरा चौकी स्थित प्लांट में बॉयलर में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से एक बार फिर निजी कंपनी के पावर प्लांट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कंपनी में हुए इस हादसे के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। बाउंसरो ने प्लांट में अंदर जाने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर भगदड़ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

एसपी ने पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बॉयलर में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है। कंपनी की फिर एक बार घोर लापरवाही उजागर हुई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m