रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार में बाइक के कागज चेक करने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ तक जड़ दिए जिससे पुलिसकर्मी नीचे गिर पड़ा। इस घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है जब मांडव नाका स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शाम को बाइक के कागजों की जांच के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे वाहन के दस्तावेज मांगे।  लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवक ने कथित रूप से एक पुलिसकर्मी को जमकर थप्पड़ जड़ दिया जिसके चलते पुलिसकर्मी नीचे गिर गया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। 

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। वहीं बाइक पर मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना के समय महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान डरे-सहमे नजर आए। घटना का वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर जमकर हंगामे दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार और धक्का-मुक्की के दृश्य भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 

नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एक व्यक्ति बाइक से जा रहा है जो बाइक सही से नहीं चला रहा है और उसके नंबर प्लेट संदिग्ध लग रही है। उसी की चेकिंग के लिए बल भेजा गया था। जब बाइक सवार को रोका गया और कागजात मांगे तो उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। बदतमीजी को संदिग्ध मानते हुए उसका मेडिकल करवाया गया जिसमे वह शराब के नशे में पाया गया। उसके खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है वही 170 126 बीएनएस की कार्रवाई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मोटर व्हीकल का डेटाबेस चेक करवाया गया तो यह बात सामने आई कि उसकी नंबर प्लेट है दूसरे गाड़ी की है जबकि वाहन उसका दूसरा वाहन था। इसे भी संज्ञान में लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m