मंडी गोबिंदगढ़। लोहा नगरी में नशे की लत के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है. बीते 20 दिन में करीब 9 नौजवानों की संदिग्ध मौतों ने सभी को चिंता में डाल दिया है. पुलिस के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान लगातार पुलिस चला रही है, लेकिन उसके बाद भी नशे का व्यापार लोग कर रहे हैं. मंडी गोबिंदगढ़ के मास्टर कॉलोनी स्थित ढाहा बस्ती नशे का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है. यहां आसपास के शहरों से भी नशा करने वाले आते है.
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से इस तरह समस्या से पंजाब जूझ रहा है. पंजाब में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत नशा तस्करों की संपत्ति ध्वस्त करने की पहली कार्रवाई भी इसी बस्ती में हुई थी पुलिस ने यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए, कई बार कासो ऑपरेशन चलाए, लेकिन नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा.
विकास नगर निवासी हर्ष चीमा ने बताया कि वे किसी पार्टी की तरफ से नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने इलाके को नशा मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मुहिम सफल होती तो शहर में इतनी मौतें न होतीं. लोगों द्वारा नशा लेने आने वालों की पिटाई की वीडियो वायरल हो रही है.
नशा तस्करी के लिये एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है, लेकिन जब तक स्रोत पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह बुरी लत लोगो का साथ नहीं छोड़ेगी. इस बारे में डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर उन्होंने भी वीडियो देखी, किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. बल्कि ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक फ्लाइंग स्क्वायड ने मंगलवार को तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा बिक्री की सूचना पुलिस को दें.
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

