पवन राय, मंडला। मंडला नगर पालिका में आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पशु प्रेमी निशा सिंह की शिकायत के बाद आज जांच टीम मौके पर पहुंची और बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे संदिग्ध कुत्तों के ऑर्गन बरामद किए गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक केवल 6 कुत्तों की नसबंदी की पुष्टि नगर पालिका ने की है, लेकिन यहां मेल कुत्तों के 518 से ऊपर और फीमेल 277 से ऊपर ऑर्गन जप्त किए गए है। जब केवल 6 कुत्तों की नसबंदी की गई है तो इतने ऑर्गन दो कंटेनर के अंदर कैसे ? जबकि कमरे में मिले ऑर्गन की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब नसबंदी हुई ही नहीं, तो ये ऑर्गन आए तो आए कहां से ?

ये भी पढ़ें: इंदौर में ‘वंदे मातरम’ पर सियासत तेज: बीजेपी का 85 वार्डों में विरोध प्रदर्शन, मेयर ने राष्ट्रीय गीत गाकर कहा- यह कौन से मुसलमान है हमें पता नहीं

इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पशु प्रेमी निशा ठाकुर का आरोप है कि नसबंदी टेंडर में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई है। प्रशासनिक टीम की निगरानी में दो कंटेनर से बरामद किए ऑर्गन की गिनती की गई। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायतकर्ता की ओर से शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: सांसद के बिगड़े बोलः डॉ राजेश मिश्रा ने ग्रामीण महिला से कहा- ‘कौन सिखा के भेजा है सभ्यता सीखो, चुप रहो,’ वीडियो वायरल

कलेक्टर एसपी और नगरपालिका को भी संज्ञान मे मामला लाया गया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भोपाल में शिकायत की, तब जाकर मंडला प्रशासन हरकत मे आया। वहीं आज जांच टीम पहुंची और यह बड़ा खुलासा हुआ। अब देखना होगा कि दोषियों पर कब और क्या कार्रवाई होती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m