Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तुलसीदास जी की सराय में बिजली ठीक करने चढ़े 42 वर्षीय लाइनमैन शौकत शेख की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मंजर इतना खौफनाक था कि धमाके के साथ लाइनमैन का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और वह सीधे ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा।

शटडाउन के बाद भी किसने दबाया सप्लाई का बटन?
दरअसल, यह हादसा विभाग के भीतर चल रही बड़ी लापरवाही की पोल खोलता है। शौकत शेख 11 KV की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। चश्मदीदों के अनुसार, उसने बकायदा शटडाउन लिया था, यानी काम के दौरान बिजली बंद रखने के निर्देश थे। लेकिन जैसे ही शौकत ने तारों को छुआ, अचानक सप्लाई चालू कर दी गई। जोरदार धमाका हुआ और मौके पर ही शौकत ने दम तोड़ दिया।
प्राइवेट और अनुभवहीन स्टाफ पर गंभीर आरोप
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डबोक बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि विभाग में स्टाफ की भारी कमी है, जिसकी वजह से प्राइवेट और अनुभवहीन लड़कों से काम कराया जा रहा है। इन प्राइवेट कर्मियों को नहीं पता कि लाइन कब और कैसे चालू करनी है, इसी लापरवाही ने शौकत की जान ली। ग्रामीणों का सवाल है कि जब लाइनमैन ऊपर था, तो बिना कन्फर्म किए जीएसएस (GSS) से सप्लाई किसने शुरू की?
गांव में पसरा मातम, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
गौरतलब है कि शौकत शेख अपने परिवार का मुख्य आधार था। उसकी मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मौके पर मौजूद लोग अब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज


