पवन राय, मंडला। जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के सिलगी गांव में एक मां और उसके बेटे ने कीटनाशक खा लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति में अभी सुधार बताई जा रही है उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शुरुआती जांच में कीटनाशक सेवन की बात सामने आई है, लेकिन आखिर मां-बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m