मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। इस मामले में पहले पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के बाद डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले स्थानीय सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो चुकी है।
विशेष अभियान के दौरान मिली सफलतायह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन और नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया।
तीन राज्यों के आरोपी शामिल
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह (22) निवासी नथाणा, जिला बठिंडा (पंजाब), जगदीश सिंह (47) निवासी चोटिया, जिला बठिंडा (पंजाब), साधु सिंह (55) निवासी मसिता, जिला सिरसा (हरियाणा) तथा कुलविंदर सिंह (34) निवासी दिनगढ़, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पान मसाला के बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद पान मसाला के चार बैगों से कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा और एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नई आबादी थाने में अपराध क्रमांक 128/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला कायम किया गया।
पूछताछ में सामने आया स्थानीय सप्लायर का नाम
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें यह डोडाचूरा ग्राम मुंदड़ी निवासी केसर सिंह पिता सज्जन सिंह सौंधिया राजपूत ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केसर सिंह को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि डोडाचूरा की खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में गिरावट, MCX पर चांदी 2,000 रुपए टूटी, जानिए आज के रेट ?
- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी जी…’ बुर्के में पहुंचीं कई महिलाएं, बीजेपी की यात्रा में दिखा अनोखा नजारा!
- ट्रंप की करारी हार पर CJP ने लिए मजेः यूएस मिडटर्म चुनाव में हारे तो अभिजीत दीपके बोले- ‘ज्ञानेश कुमार साथ होते तो…’
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 104 डॉलर के पार, अमेरिका-ईरान तनाव से फिर बढ़े दाम, जानिए 12 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
- राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, कहां- पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे…

