बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। जिसके बाद एसपी विनोद कुमार कुमार मीना ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर नाराजगी जताते हुए 4 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल, थाना दलौदा की कचनारा चौकी क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का कारोबार फल फूल रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सेंट्रल नारकोटिक्स ने यहां छापा मारा था, जिसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक को लाइन अटैच कर दिया है।
मंदसौर एसपी ने चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह, ASI यूसुफ मंसूरी और आरक्षक अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसआई सीताराम शर्मा को लाइन अटैच किया है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं करने के लिए कार्रवाई की गई है।
आदेश में लिखी ये बात
एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया और सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली है कि थाना दलौदा की चौकी कचनारा अंतर्गत ग्राम कचनारा-लसुड़ियाईला क्षेत्र से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग जब्त कर कार्रवाई की गई है। मैंने पहले भी सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी आसूचना संकलन कर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि चौकी कचनारा प्रभारी और अधीनस्थ निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया।

चौकी क्षेत्र में अन्य बाहरी एजेंसी द्वारा उक्त बड़ी कार्यवाही की जाना चौकी पर पदस्थ कार्मिकों की संदिग्धता और निम्न व्यावसायिक कार्य दक्षता को प्रदर्शित करता है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी चौकी क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं करने और खुद कोई कार्रवाई नहीं करने तथा कोई आसूचना संकलन नहीं कर बरती गई गंभीर लापरवाही, संदिग्ध आचरण एवं निम्न व्यावसायिक दक्षता के लिये उप निरीक्षक पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक यूसुफ मंसरी चौकी कचनारा, आरक्षक 742 अर्जुन सिंह चौकी कचनारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और रक्षित केन्द्र मंदसौर संबद्ध किया जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

