बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। अफजलपुर थाना क्षेत्र के पिंडा गांव के समीप जीनियस पब्लिक स्कूल की एक स्कूल वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पास ही एक पेड़ से जा टकराई।
7 बच्चे चोटिल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस हादसे में वाहन में सवार करीब 7 बच्चे चोटिल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि समय पर इलाज मिलने और स्थिति नियंत्रण में होने के कारण सभी बच्चों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

