Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी है. इसकी चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. फरवरी 2025 में मंगल मार्गी होगा, जिससे तीन विशेष राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिनके अधूरे काम अब पूरे हो सकते हैं.
Mahashivratri 2025: इस मंदिर में केवल महाशिवरात्रि के दिन होते हैं भक्तों को महादेव के दर्शन, लगती हैं लंबी कतारें…
मंगल कब होगा मार्गी? (Mangal Margi 2025)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर 2024 को प्रातः 5:01 बजे मंगल वक्री हुआ था और यह लगभग 80 दिनों तक इसी स्थिति में रहेगा. इसके बाद 24 फरवरी 2025 को सुबह 7:27 बजे मंगल मार्गी हो जाएगा. इस परिवर्तन का विशेष रूप से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों को होगा लाभ:
मेष राशि
- फरवरी में मंगल की विशेष कृपा मेष राशि वालों को प्राप्त होगी.
- व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
- नौकरीपेशा लोगों को पुराने निवेश से अच्छा धन लाभ होगा.
- प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
तुला राशि
- 50 वर्ष से अधिक आयु के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
- पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और ऊर्जा में वृद्धि होगी.
- युवाओं को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे सफलता की ओर अग्रसर होंगे.
- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकेगा.
वृश्चिक राशि (Mangal Margi 2025)
- मंगल का मार्गी होना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत लाएगा.
- ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप समय पर पूरा करेंगे.
- बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर वेतन वृद्धि कर सकता है.
- निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
- ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: देश की पहली महिला इलेक्ट्रिक बस ड्राइवर से मिलीं आईएएस ऊषा पाढ़ी
- मंदिर के भंडारे में खूनी संघर्ष, तेज रफ्तार बाइक रोकने पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला; 8-10 लोग घायल
- चुनावी गहमागहमी के बीच आगरा के 3 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग चालू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
- Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा को ‘रेड फ्लैग’ कहने वालों पर भड़कीं रश्मिका, बोलीं- मैं अपने पति के लिए ओब्सेस्ड हूं
- नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर नजदीकी बढ़ाई और घर से भगा ले गया, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

