Lifestyle Desk – गर्मियों में आम से बनी डिशेज काफी पसंद की जाती हैं. अगर आपको कुछ ताजा और हल्का खाना खाने का मन हो, तो मैंगो सलाद एक शानदार विकल्प है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन्स और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे आप कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो सलाद बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

कच्चा या हल्का पका आम-1(पतले स्लाइस या क्यूब्स में कटे हुए)
खीरा -1(कटा हुआ)
प्याज -1(पतले स्लाइस में)
टमाटर -1(कटा हुआ)
हरी मिर्च बारीक कटी हुई-1
थोड़ा सा हरा धनिया
मूंगफली या काजू-1 बड़ा चम्मच भुनी
नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
काली मिर्च या चाट मसाला
थोड़ा सा शहद या गुड़ का सिरप (अगर मीठा स्वाद पसंद हो)

विधि

  1. एक बड़े बाउल में आम, खीरा, प्याज और टमाटर डालें. इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
  2. ऊपर से नमक, काली मिर्च/चाट मसाला और नींबू का रस डालें.
  3. हल्का मीठापन चाहें तो थोड़ा शहद मिलाएं. अंत में मूंगफली या काजू डालकर अच्छे से मिक्स करें. ठंडा करके सर्व करें.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  1. चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं.
  2. स्पाइसी फ्लेवर के लिए लाल मिर्च फ्लेक्स डालें.
  3. इसे ग्रिल्ड पनीर या स्प्राउट्स के साथ भी परोसा जा सकता है. यह सलाद गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और बहुत ही रिफ्रेशिंग लगता है.