चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में अब काफी सुधार देखा जा रहा है। उन्हें शुक्रवार शाम को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत की लगातार निगरानी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री को धड़कन में कमी और कमजोरी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी जांच की और निगरानी के लिए भर्ती करने की सलाह दी। अब उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है और उनकी हालत पहले से बेहतर है।
आज, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री मान का हाल जाना। उनकी मां भी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं।
दो दिन से थे अस्वस्थ, कैबिनेट बैठक स्थगित
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से बीमार थे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का उनका दौरा भी रद्द करना पड़ा था। उस समय से वे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आराम कर रहे थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, शुक्रवार शाम को उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत को देखते हुए शुक्रवार शाम को होने वाली पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को भी स्थगित करना पड़ा।
पिछले साल भी बिगड़ी थी तबीयत
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री मान की सेहत खराब हुई है। पिछले साल 26 सितंबर 2024 को भी उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय रूटीन चेकअप में पता चला था कि उनके फेफड़ों की धमनी में सूजन थी, जिसके कारण उनके दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा था।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


