करनाल पहुंचे मनजिंदर सिंह बिट्टा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करनाल उनके लिए परिवार जैसा है और वह यहां अक्सर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भाईचारे और अपनत्व का माहौल देखने को मिलता है।
उन्होंने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म करने की बात कही थी और अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। पहले जवानों के शव तिरंगे में लिपटकर आते थे, लेकिन अब देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
बिट्टा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण देश के ऐतिहासिक फैसले रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया के कई देश तेल संकट और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था को मजबूती से संभाला हुआ है और देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा भी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और केंद्र सरकार का पूरा सहयोग राज्य को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश के सेवक और चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं। उनके फैसले हमेशा राष्ट्र और आम जनता के हित में होते हैं।
हरियाणा और पंजाब के रिश्तों पर बोलते हुए बिट्टा ने कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच गहरा भाईचारा है। लोग एक-दूसरे के यहां आसानी से आते-जाते हैं और आपसी संबंध मजबूत हैं।

पश्चिम बंगाल और सीमा पार से घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत को धर्मशाला नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान सभी भारतीयों का देश है, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हों, लेकिन किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध रूप से यहां बसने या कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

