अमृतसर। अमृतसर में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल का कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध करना निंदनीय है। इससे भारत की महिलाओं को भारी नुकसान हुआ है इसके साथ ही महिलाओं के विकास में भी बाधा आई है।
सिरसा ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को छीना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी कई बार इस मुद्दे पर बाधा डालती रही है।
उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से महिलाओं का सम्मान बढ़ता, लेकिन विपक्ष के रुख से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे राज्य, जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है, वहां के सांसदों से ऐसे रुख की उम्मीद नहीं थी।

सिरसा ने हदबंदी (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होता। लोकसभा सीटें 13 से बढ़कर 20 और विधानसभा सीटें 117 से बढ़कर करीब 170 हो सकती थीं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण बिल को लागू कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
- Bihar Top News 02 September 2026: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ पटना में शिकायत, CM ने शुरू किया चिकित्सा आपके द्वार अभियान
- बदलेगी शहरों की सूरत, अवैध निर्माण पर ड्रोन की नजर, सीएम धामी ने दिया अल्टीमेटम
- नेरली घाटी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, सड़क पर लगा लंबा जाम, यातायात सुचारू कराने में जुटी पुलिस
- मोहल्ला क्लीनिक से भूमिगत बिजली तारों तक… AAP ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
- MP Road Accident: मैहर में खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत 6 घायल, उमरिया में सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत, लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था व्रत



