अमृतसर। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब भगवंत सिंह मान सरकार ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने का अपना वादा पूरी तरह निभाया है।
अमृतसर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि 14 दिसंबर को पंजाब में हुई जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव पूरे प्रदेश में शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुए। कुछ गिनी-चुनी घटनाओं को छोड़कर पूरे पंजाब में लोगों ने बिना किसी डर या दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
धालीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विरोधी दल पिछले कई दिनों से धांधली, लोकतंत्र की हत्या और गड़बड़ी के झूठे आरोप लगा रहे थे, उनकी ये बातें 14 दिसंबर की शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया ने खुद-ब-खुद झूठ साबित कीं.
इस दौरान कुलदीप धालीवाल ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के हालिया बयान पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, तब खुद रंधावा कैप्टन पर वादे न निभाने के गंभीर आरोप लगा रहे थें।

उन्होंने ये भी कहा कि गांवों में लोग एकजुट होकर बैठे, आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए वोट डालते नजर आए और कई जगहों पर लोग चाय पीते हुए चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बने। पूर्व मंत्री ने सभी पंजाबियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रमों के बावजूद आपसी साझेदारी और भाईचारा कायम रखा।
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
- राजकोट: पटाखे फोड़ते समय 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से जली, सिविल अस्पताल में भर्ती
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व
- बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच दिनों में होंगी 5 बैठकें, पेश होगा अनुपूरक बजट
