अमृतसर. भगवंत मान सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए देश में अपनी तरह की पहली अनूठी पहल शुरू की है। एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के दूसरे सत्र में 100 से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया। इन शिकायतों के तत्काल निपटारे के लिए संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।
शिकायतों का तुरंत निपटारा
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की हर शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है और उनके मुद्दों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार की शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में बसे पंजाबियों से जुड़ी थीं। इनमें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, और विवाह संबंधी मामले शामिल थे।
हर महीने ऑनलाइन बैठक
शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित दूसरी ऑनलाइन “एनआरआई मिलनी” बैठक के दौरान मंत्री धालीवाल ने कहा कि इस अनूठी सेवा के जरिए पंजाब सरकार लगातार प्रवासी भारतीयों की शिकायतों का निपटारा करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए हर महीने के पहले हफ्ते में ऑनलाइन बैठकें आयोजित की जाएंगी।

शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ तालमेल बनाकर इन मामलों को सुलझाने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस बैठक में एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब प्रवीण कुमार सिन्हा, एआईजी अजींदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
- Salman Khan की ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को होगी रिलीज, 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा टिकट
- धनतेरस पर खुला मां अन्नपूर्णा का दरबार: दुर्लभ रूप के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक बंटेगा ‘खजाना प्रसाद’
- फिरोजपुर में किराना कारोबारी के घर दूसरी बार फायरिंग, 18 दिन में दोबारा पहुंचे नकाबपोश हमलावर
- 47 शीशम समेत 57 पेड़ों की कटाई, वन विभाग ने किस पर की कार्रवाई?
- मां महालक्ष्मी के दरबार में दीपोत्सव की धूम: करुणाधाम में कंदील शो और आतिशबाजी, सुदेश शांडिल्य महाराज और सबनानी की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने मनाई खुशियां

