अमृतसर. पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। राज्य सरकार लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। नशे की कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर प्रशासन बुलडोजर चला रहा है। अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में नशा तस्कर गुरमीत सिंह की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस कार्रवाई के तहत नशा तस्करों के घरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वे अपने अवैध धंधे को तुरंत बंद करें, नहीं तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त अभियान : पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई
अमृतसर में पुलिस और नगर निगम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत अमृतसर के भरेरीवाल इलाके में नशा तस्कर संदीप उर्फ सोनू के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद संदीप के परिवार के सदस्य सामने आए और इसे अन्याय करार दिया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि संदीप उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी में भी शामिल था। पुलिस ने इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश बताया और कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

परिवार का दावा और पुलिस की चेतावनी
मीडिया से बातचीत में संदीप की भाभी ने बताया कि संदीप खुद नशे का आदी था और वह पांच साल की सजा काट चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि संदीप ड्रग्स के धंधे में शामिल नहीं था।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जो लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, उन्हें जल्द से जल्द सही रास्ते पर आ जाना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर में लगातार नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। इससे पहले भी कई तस्करों की गैरकानूनी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। पंजाब सरकार का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- रायपुर के बड़े कारोबारी की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, कमरे में मिली शराब और दवाइयां, कमरे में आई युवती से पुलिस कर रही पूछताछ
- महादेवघाट विसर्जन कुंड में दुर्गा माता की 790 मूर्तियों का विसर्जन, खारून नदी में प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम अलर्ट
- नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 10 आसान उपाय
- पंजाब के CM को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने कहा- यह पंजाबियत का अपमान; केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए
