अमृतसर. मान सरकार ने राज्य में उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया कि सरकार हर उद्योग क्षेत्र के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित करेगी। प्रत्येक कमेटी में एक चेयरमैन सहित 8 से 10 सदस्य होंगे और ये कमेटियां दो साल के लिए गठित की जाएंगी। इसके बाद इन कमेटियों की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि ये कमेटियां उद्योगों के विकास और प्रत्येक क्षेत्र में लाभ को बढ़ाने के लिए सरकार को सुझाव देंगी, ताकि जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके।
ये कमेटियां हर क्षेत्र की समीक्षा करेंगी और एक समग्र औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए सुझाव देगी, जिन्हें बाद में नीति में शामिल किया जाएगा।अरोड़ा ने बताया कि सरकार कुल 22 कमेटियां गठित करेगी। टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसके तहत तीन उप-कमेटियां भी गठित होंगी। इसके अलावा, पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) को बढ़ावा देने के लिए भी एक अलग कमेटी बनाई जाएगी।

45 दिनों में फीडबैक लेकर विभाग को सौंपेंगी कमेटियां
मंत्री ने बताया कि पंजाब में इन दिनों वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स उद्योग में लगातार वृद्धि हो रही है। गठित कमेटियों का मुख्य कार्य संबंधित उद्योगों के विकास के लिए विशेष प्रोत्साहन (इंसेंटिव) देने के सुझाव देना होगा। अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार इन कमेटियों के माध्यम से 45 दिनों के भीतर उद्योगों से जुड़े हर क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और नए बदलावों के बारे में कारोबारियों, व्यापारियों और उद्यमियों से फीडबैक लेकर विभाग को सौंपेगी। इससे जल्द ही औद्योगिक नीति का अंतिम मसौदा तैयार किया जा सकेगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम पंजाब में उद्योगों को नई गति देने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
- पाक रेंजर्स की फायरिंग में 2 की मौत, PoK में संख्या 61 पहुंची
- स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक खेल: आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक और 3 युवतियां गिरफ्तार
- CG Job News : नौकरी पाने का शानदार मौका, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, चेक करें डिटेल्स
- गुरुग्राम में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: 4 शूटर ढेर, 1 घायल; 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी
- अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात
