अमृतसर. पंजाब की ‘आप’ सरकार ने स्वच्छ और ग्रीन नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर एक नई पहल शुरू की है। ग्रीन नवीकरणीय ऊर्जा के तहत दिसंबर 2025 तक राज्यभर में 66 प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे 264 मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन होगा।
सरकार ने क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई थी, जिसमें 28 कंपनियों ने भाग लिया। वीपी सोलर जनरेशन कंपनी ने यह प्रोजेक्ट बोली के माध्यम से हासिल किया है। यह कंपनी 264 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने के लिए पूरे राज्य में कुल 66 प्रोजेक्ट स्थापित करेगी।
कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ प्रमुख अमन अरोड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए स्वच्छ और ग्रीन नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। राज्य में 66 प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक 4 मेगावाट का होगा। इसके लिए जलालाबाद स्थित कंपनी वीपी सोलर जनरेशन को चुना गया है।
अमन अरोड़ा ने बताया कि सोलर प्लांट्स के जरिए लगभग 400 एमयू बिजली का उत्पादन किया जाएगा। सोलर प्लांट्स से 1,056 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी को 2 रुपए 38 पैसे प्रति यूनिट की दर पर 25 सालों के लिए दिया गया है। यह अब तक का सबसे कम दर का बिजली खरीद समझौता है। इससे पंजाब में कृषि सब्सिडी बिल में सालाना 176 करोड़ रुपए की बचत होगी। यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।
मंत्री अमन अरोड़ा ने दी जानकारी
इस प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजली की सस्ती दरों और सब्सिडियों में बचत से राज्य का वित्तीय बोझ कम होगा। 1,056 करोड़ रुपए के निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह प्रोजेक्ट राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा और इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
- IIT Delhi का बड़ा तकनीकी कमाल: भारत ने बनाया पहला स्वदेशी Micro-GPU, AI और स्मार्ट डिवाइसेज को मिलेगी नई ताकत
- Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, पिछली बार जीता था गोल्ड, इस बार भी खिताब पर नजर
- मधुबनी में राजद का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन और विरोध-प्रदर्शन
- BREAKING: छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार
- राजधानी में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन: UGC के नए प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में राजभवन तक निकाला मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

