फिरोजपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशन में पंजाब में नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है। एक-एक कर नशा तस्करों को पकड़ कर हवालात की हवा खिलाई जा रही है। इस दौरान ही फिरोजपुर में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा मां व बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1 किलो 815 ग्राम जप्त की गई है।
इन अपराधियों की गिरफ्तारी सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने सब इंस्पैक्टर परमजीत कौर के नेतृत्व में की गई है। जप्ती के दौरान 1 किलो 815 ग्राम हैरोइन और 2 मोबाइल फोन के साथ मोटरसाइकिल पर आते हुए महिला सहित 2 नशा तस्करों को दबोच लिया।
एस.पी. इन्वैस्टिगेशन फिरोजपुर सरदार मनजीत सिंह, डी.एस.पी. इन्वैस्टिगेशन, डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर के तथा सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर मोहित धवन के दिशा निर्देश अनुसार सब इंस्पैक्टर परमजीत कौर को गश्त के दौरान यह गुप्त सूचना मिली थी कि बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र बगीचा सिंह और उसकी मां चरणजीत कौर उर्फ चननों बाई पत्नी बगीचा सिंह वासी गांव निहाले वाला हेरोइन की तस्करी करते हैं जो इस समय हेरोइन की बड़ी खेप लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं। इस दौरान ही उन्हें पड़कर अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह बात सामने आ जाएगी की हीरोइन की इतनी बड़ी मात्रा उन्हें कहां से मिली थी और उन्होंने कहां-कहां इसकी सप्लाई की है।
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त
- Today’s Top News : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, मरीज की जान से खिलवाड़, एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत; SDM समेत चार साथियों पर FIR, कट्टे की नोक पर महिला से दिनदहाड़े लूट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप
- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी पहुंचे रायपुर, धर्मांतरण पर बोले- सनातनियों को अपने धर्म में रहते हुए करना चाहिए काम


