रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 138 संस्करण ने इतिहास रच दिया है. रविवार को मंडी मैदान में 35 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ ‘मन की बात’ सुनी, जिससे यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय भी शामिल हुए.
तरुण चुघ ने रायपुर की जनता का जताया आभार
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने ‘एक स्थान पर डिजिटल प्रसारण के लिए बड़ी संख्या में दर्शक’ कैटेगरी में इस आयोजन को रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज करते हुए अवार्ड की आधिकारिक घोषणा की. टीम ने भाजपा नेता तरुण चुघ को प्रमाण पत्र और मेडल सौंपा.

तरुण चुघ ने रायपुर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि आज ‘मन की बात’ के साथ एक रिकॉर्ड भी बना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हमेशा ओजस्वी, प्रेरणादायक और मार्गदर्शक होता है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


