बठिंडा : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि भारत सरकार कनाडा की सरकार से बात कर इस मसले का हल निकाले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
सी.एम. मान ने कहा कि कनाडा पंजाबियों का दूसरा घर है। आज पंजाब के गांवों के हर दूसरे घर का व्यक्ति विदेश में है। उन्होंने कहा कि पंजाबी जहां भी काम करते हैं मेहनत से करते हैं। अगर कोई ऐसा काम करता है तो इससे सारे पंजाबियों पर उंगली उठती है। धार्मिक स्थानों में ऐसी घटना होने से सभी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। इसके लिए केंद्र सरकार को सोचना चाहिए और अहम कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ‘काफी चिंतित’ है। ओटावा स्थित भारतीय हाई कमीशन ने भी सोमवार को एक कड़ा बयान जारी कर हिंदू सभा मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ तत्वों द्वारा हाल में किए गए हमले की निंदा की।

यह है घटना
बता दें कि रविवार को ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों से झड़प हो गई थी। पील क्षेत्रीय पुलिस ने रविवार को बताया था कि ब्रैम्पटन के एक मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ और घटना के कुछ वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े नजर आए थे।
- ‘बयानबाजी से बिगड़ रहा माहौल, सबूत मांगो तो चुप्पी क्यों?’ कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम योगी पर सीधा हमला
- नेपाल में हुई त्रासदी में विदिशा की बेटी भी लापता, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी स्वाति बागरेचा
- CG News: त्योहारी सीजन में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, मकान से 10 पेटी MP निर्मित शराब जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
- फर्जी लेडी IAS की बढ़ी मुश्किलें: अब भोपाल में हुई तृप्ति सिंह के खिलाफ FIR, इश्क ने बना दिया था नकली अफसर
- अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर: यूपी में 50 KW तक का बिजली कनेक्शन पाना हुआ बेहद आसान


