करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इन दिनों करनाल दौरे पर हैं। वह कल नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बढ़ती हीट वेव, बिजली की बढ़ती मांग, कोकरोच पार्टी विवाद और प्रधानमंत्री की हालिया बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों में हीट वेव काफी बढ़ी है, जिसका असर बिजली की मांग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली की मांग करीब 270 तक पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे अधिक डिमांड मानी जा रही है। इसके बावजूद सरकार और पावर विभाग ने स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला है और कहीं भी लोगों को परेशानी नहीं आने दी गई।
उन्होंने कहा कि यदि आगे बिजली की मांग 283 तक भी पहुंचती है तो सरकार उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले वर्षों में बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पावर विभाग सोलर, हाइड्रो और थर्मल पावर सहित हर क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है ताकि भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के सीमित संसाधनों के कारण अब कई क्षेत्रों में बिजली आधारित तकनीकों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में बिजली की खपत और बढ़ेगी।
कोकरोच पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह कुछ शरारती लोगों की हरकत थी। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार उस पार्टी को बैन कर दिया गया है और उसके पोर्टल भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब संबंधित लोग भी पीछे हट चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरे पर बोलते हुए खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री पांच दिन के दौरे से लौटने के बाद तुरंत काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस बैठक में करीब 70 मंत्री शामिल होते हैं और यह हर छह महीने में आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने करीब चार से साढ़े चार घंटे तक अपने विदेश दौरे के अनुभव साझा किए और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर
- बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म पूरी, मांगुर मछली और बकरे की बलि के साथ विजय रथ के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार…

