करनाल। हरियाणा के करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल जिले नीलोखेड़ी विधानसभा के गांव के दौरे कर रहे हैं इसी के साथ विकास को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी कर रहे हैं। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज 10 गांव का दौरा बनाया हुआ है विकास को लेकर किस तरह से काम चल रहे है क्या परेशानियां है क्या दिक्कतें हैं और किस तरह से और अच्छा काम किया जाना चाहिए उसे पर चर्चा की जा रही है और जब भी मैं करनाल आता हूं इस तरह से अपने कार्यक्रम करता रहता हूं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा IAS ऑफिसर के बच्चों के लिए रिजर्वेशन वाले मामले में भी केंद्रीय मंत्री मोहनलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा यह स्वाभाविक है आरक्षण का लाभ उसी को मिलना चाहिए जो जरूरतमंद है उन्होंने कहा सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की हो वह इस पर काम भी करती है लेकिन IAS के बारे में टिप्पणी है तो ऐसा नहीं है कि उनके परिवार जो बहुत सामान्य होते हैं जो उनको बहुत जरूरत होती है और वह काफी अच्छे होते हैं उनके बच्चों को आरक्षण का विषय कोई अच्छी बात नहीं है ।

विपक्ष द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है जिस तरह से माहौल बना हुआ है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ईरान इसको लेकर सब कुछ देखा जाना चाहिए तेल की सप्लाई न होना कोई दिक्कत या ना और सीमा से काफी आगे बढ़ गया है जिसमें सरकार को काफी कुछ देखना पड़ता है सबको मिलकर इससे लड़ना चाहिए अगर सारा कुछ अगर हम सरकार पर छोड़ेंगे तो बजट पर असर जाएगा , मनोहर लाल ने कहा विपक्ष का काम तो आलोचना करना है कुछ देखते समझते नहीं है,

कई ऐसे देश है जिन्होंने अपने पेट्रोल के रेट तो 100% तक बढ़ा दी है लेकिन हमारे यहां कुछ ही हुए है और जनता को तो सब कुछ पता है समस्या बड़ी है और जनता सब समझती भी है और प्रधानमंत्री जी ने भी लोगों से अपील भी की है। वही आवास योजना को लेकर भी उन्होंने बयान दिया ।