भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच अब पंजाब पुलिस नहीं बल्कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। सभी दस्तावेज देखने के साथ ही अब इस केस की बारीकी से जांच होगी। एक दिन पहले जालंधर में घटनास्थल का दौरा करने के साथ ही इस मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के अधिकारियों से भी जानकारी जुटाने के बाद अब टीम ने मोहाली में एनआईए अदालत में याचिका दाखिल की है।
दायर की गई इस याचिका में अदालत से आग्रह किया गया है कि वह पंजाब पुलिस को इस मामले की अब तक हुई जांच की सारी जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए जाएं। एनआईए इस मामले में नई एफआईआर भी दर्ज करने की तैयारी में है।

जल्दी मुख्य आरोपी से होगी पूछताछ
बताया जा रहा है कि टीम जल्द ही इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित सईदुल अमीन से भी पूछताछ करेगी। अब तक की जांच में अमीन ने बताया है कि उसे हमले को लेकर सारी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए ही मिलती रही थी। यहां तक की ग्रेनाइट कहां रखा है और उसे कहां पर फेंकना है, इसकी जानकारी भी इंस्टाग्राम के जरिए ही मिली थी।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

