भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में ग्रेनेड हमला करने वालों में एक और को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को गिरफ्तार कर चुकी है। जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है।
कलिया के घर में ग्रेनेड हमला होने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया। राजनीतिक पार्टी इसकी निदा करने लगे साथ ही पुलिस पर दवाब भी बनने लगा। लगातार जांच के बाद अब पुलिस को दूसरी बार सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने इस हमले के एक आरोपित सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है।

सोशल मीडिया में शेयर किया पोस्ट
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।
- RCB vs CSK: IPL में 200 विकेट लेने वाले केवल 2 शिकारी, चहल के बाद स्विंग के सुल्तान ने रचा इतिहास
- दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘डॉ. निमो यादव’ X अकाउंट बहाल करने के दिए निर्देश, PM मोदी विरोधी कुछ ट्वीट्स फिलहाल रहेंगे ब्लॉक
- अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू की मुश्किलें बढ़ीं, रिश्तेदारों को ठेके मिलने के मामले में SC ने दिए CBI जांच के आदेश
- जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी पर 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगा अंतिम फैसला, वकीलों ने कहा – अमित को सुनवाई का अवसर दिए बिना हाईकोर्ट ने सुनाई है सजा
- अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी पर ईरानी संसद के स्पीकर की ‘जीते-जी नरक’ की चेतावनी, कहा- ट्रंप अपने देश को आग में झोंक रहे हैं
