भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में ग्रेनेड हमला करने वालों में एक और को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को गिरफ्तार कर चुकी है। जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है।
कलिया के घर में ग्रेनेड हमला होने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया। राजनीतिक पार्टी इसकी निदा करने लगे साथ ही पुलिस पर दवाब भी बनने लगा। लगातार जांच के बाद अब पुलिस को दूसरी बार सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने इस हमले के एक आरोपित सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है।

सोशल मीडिया में शेयर किया पोस्ट
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


