चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ नेता और दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह इयाली आधिकारिक तौर पर वारिस पंजाब दे पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके इस फैसले से खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी को पंजाब में बड़ी मजबूती मिली है।
फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मंच पर मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मनप्रीत सिंह इयाली को पार्टी में शामिल करवाया। गौरतलब है कि इयाली ने बीते दिनों ही शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) से इस्तीफा दे दिया था।
इन मुख्य मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेंगे इयाली
पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह इयाली ने साफ किया कि पंथ और पंजाब की चढ़दीकला (उन्नति) के लिए उन्होंने वारिस पंजाब दे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का फैसला किया है। उन्होंने आगामी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि इयाली ने जोर देकर कहा कि अमृतपाल सिंह की जेल से रिहाई करवाना उनके सबसे प्रमुख मुद्दों में से एक है।

पंथ के जो मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं, उन्हें हल करना। पंजाब के पानी का मुद्दा, चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा और पंजाबी भाषी क्षेत्रों को पंजाब में शामिल करने की मांग। किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाना।
- MP में कोचिंग सेंटर्स के लिए बदले नियम, 90 दिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी; शिक्षकों की योग्यता भी करनी होगी सार्वजनिक
- स्कूल में प्रिंसिपल की प्रताड़ना से छात्रों का फूटा गुस्साः टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत
- मौत का ट्रैकः वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग
- Census 2027: 16 नवंबर से घर बैठे करें जनगणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- आज पटना पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर होंगे शामिल

