गिद्दड़बाहा. पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग को लेकर तंज कसा है। उन्होंने उन पर आरोप लगाया है की वह अंदर से कुछ और है और बाहर से कुछ और बर्ताव करते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद से दोनो पार्टी के लोगों ने बयानबाजी की लड़ाई चल रही है।
मनप्रीत बादल ने बातों ही बातों में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा वड़िंग ऊपर से लड़ाई और अंदर से भाई-भाई वाली बात है। वे ऊपर से लड़ते हैं और अंदर से एकजुट होते हैं। मनप्रीत बादल ने कहा कि पंजाब में एक कहावत है कि अगर गिद्दड़ों का नेता शेर हो तो गिद्दड़ भी शेर बन जाते हैं और अगर शेरों का नेता गिद्दड़ हो तो शेर भी गिद्दड़ बन जाते हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा के लोगों से कहा कि आज आपका नेता राजा वड़िंग है और वह गिद्दड़ है।

उन्होंने यहां तक आरोप लगाया की म्यूनिसिपल कमेटी चुनाव के दौरान राजा वड़िंग चरणजीत के घर से उसकी गाड़ी में बैठकर भाग गया था। वह इस डर से अपनी कार में भी नहीं बैठा कि अगर उसकी कार कहीं पीछे रह गई तो कहीं पिटाई न हो जाए।
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
