कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद आपका भरोसे से विश्वास उठ जाएगा। ग्वालियर में एक महिला के पति को जेल से बाहर निकालने के नाम पर 2 लोगों ने दुष्कर्म किया।
दरअसल, पीड़िता का पति जबलपुर जेल में बंद है। पति के दोस्त अंकित ने जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उसकी पत्नी से 2 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के घर पर ही पर कई बार उसका रेप किया।
इतना ही नहीं, जब इसकी जानकारी उसके बहनोई विवेक सिंह को मिली तो उसने भी रेप किया। महिला ने पति के दोस्त और बहनोई पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सास को आपबीती सुनाई और थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर पुरानी छावनी थाना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी बहनोई विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दूसरे आरोपी अंकित की तलाश में जुट गई है। आरोपी कांग्रेस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

