अमृतसर. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा जिला अदालत ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है। पंजाब की मानसा अदालत ने पुलिस हिरासत से भागने के मामले की सुनवाई करते हुए एक गैंगस्टर और एक बर्खास्त पुलिस अधिकारी को सजा और जुर्माना सुनाया है।
यह मामला सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है। अदालत के फैसले में गैंगस्टर दीपक टीनू को दो साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा, जबकि सीआईए स्टाफ के बर्खास्त इंचार्ज प्रीतपाल सिंह को एक साल 11 महीने की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही, आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
दीपक टीनू पुलिस हिरासत से हुआ था फरार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू 1 अक्टूबर, 2020 को सीआईए स्टाफ की पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसका आरोप सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रीतपाल सिंह पर लगा था। इस घटना के तुरंत बाद पंजाब के डीजीपी ने प्रीतपाल सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में बिट्टू से एक अवैध पिस्तौल, चिराग से दो पिस्तौल, और प्रीतपाल सिंह के घर से तीन पिस्तौल बरामद किए गए थे।

इन लोगों को किया बरी
पुलिस ने दीपक टीनू की प्रेमिका जतिंदर जोती, दीपक टीनू के भाई चिराग, कुलदीप कोहली, बिट्टू, राजिंदर गोरा, सुनील लोहिया, सर्वजोत सिंह, और राजवीर सिंह को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने के आरोप में नामजद किया था, लेकिन उन्हें बरी कर दिया गया है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
