मानसा। मानसा जिले के कस्बा बोहा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें घने कोहरे के कारण दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक में सवार थे और अपने घर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, बोहा कस्बे के पास एक अनजान गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटर साइकिल सवार 2 लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिंस (18) बेटे अरुण कुमार और दलजीत सिंह (16) उर्फ जशन बेटे करमजीत के रूप में हुई है। बताया गया हुआ कि दोनों बोहा के रहने वाले हैं। दोनों लड़के बुढलाडा से बोहा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ही कोहरा बढ़ा हुआ था, जिसके कारण सामने से आती अज्ञात गाड़ी को वह देख नहीं पाए और यह भयानक हादसा हो गया। इस घटना की जानकारी किसी तरह दोनों के घरवालों को दी गई, जिसके बाद उन सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है।

घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
आपको बता दें कि पंजाब में आने वाले दिनों में भयानक ठंडी और कोहरे को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया गया।लोगों को सावधानी रखने और कोहरे के दौरान यात्रा ने नहीं निकलने का सुझाव भी दिया गया है।
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- ‘पहले रामभक्तों से माफी मांगों…’ अखिलेश के अयोध्या दौरे पर CM योगी की शर्त से मची सियासी खलबली, जानें मामला
- नूंह से 3500 रुपये में खरीदा अवैध कट्टा, गुरुग्राम पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
- 41 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आई दिव्या अहिरवार, मां से लिपटकर फफक पड़ीं; हाईकोर्ट से मिली जमानत
- CG News : गार्डन में लगी भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पुतले जलकर खाक, देखें VIDEO…

