मानसा। मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा संघर्ष कमेटी की तरफ से त्रिकोनी चौक पर लगाए गए धरने पर माहौल एक बार फिर गंभीर हो गया. खबर है किस इस प्रदर्शन में आज मानसा के कोट धरमु पुलिस चौकी के अंतर्गत आते गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए युवक का शव लाया गया था. इसे लेकर परिजन का यह आरोप है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है. इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए शाम लाठीचार्ज कर दिया.

इसके साथ ही प्रदर्शन को लीड कर रहे लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू को भी डिटेन कर लिया गया है. दरअसल, मारे गए जीतू के परिजन इस मौत का कारण नशे की ओवरडोज बता रहे थे. वहीं इस मामले में पुलिस ने इसे हत्या करार दिया.

इसी बात से गुस्साए परिवार और परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चे के सदस्यों ने शव को पहले से चल रहे मोर्चे पर ले आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया था.मिली जानकारी के अनुसार जहां पहले इस मोर्च पर लाठीचार्ज कर भीड़ का एक तरफ धकेला गया और दूसरी तरफ पुलिस ने जीतू के शव के कब्जे में ले लिया है. इसके बाद वहां की स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है.