मानसा। पंजाब के मानसा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मानसा महिला सेल की प्रभारी (इंचार्ज) इंस्पेक्टर बेअंत कौर की सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मानसा-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव माइसरखाना के पास हुआ। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इंस्पेक्टर बेअंत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ड्यूटी खत्म कर लौट रही थीं गांव, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार
मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर बेअंत कौर मानसा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद कार से अपने पैतृक गांव माइसरखाना वापस लौट रही थीं। कार वह खुद ड्राइव कर रही थीं। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचीं, उनकी कार पहले भूसे (तूड़ी) से भरी एक ट्रॉली से टकरा गई और इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी।
मौके पर ही थम गईं सांसें, पुलिस जांच में जुटी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए बारीकी से जांच की जा रही है।

परिवार और इलाके में शोक की लहर
इंस्पेक्टर बेअंत कौर मूल रूप से माइसरखाना गांव की ही रहने वाली थीं। उनके परिवार में उनके पति, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पति पेशे से किसान हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस विभाग और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी पुलिसकर्मियों ने इसे महकमे के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

