अनिल शर्मा, बराडा। खंड के गांव कालपी की छात्रा ने दसवीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक लेकर अपने माता-पिता, स्कूल और गांव का मान बढ़ाया है। मानसी ने अपने स्कूल में टॉप किया है। मानसी का हौसला बढ़ाने के लिए गांव के सरपंच रिंकू ने उसके पिता सुरेंद्र कुमार व परिवार को बधाई दी और अच्छे अंक लाने की खुशी में केक काटकर मुँह मीठा कराया।
सरपंच रिंकू ने कहा कि अन्य बच्चों को भी मानसी से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह होनहार बच्चों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं मानसी ने कहा कि उसने कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की और मोबाइल से दूरी बनाकर रखी।
मानसी ने कहा कि उसके अध्यापको और परिवार का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर मानसी के पिता सुरेंद्र कुमार व अन्य परिजन मौजूद रहे।

