राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों के बैठने का रोस्टर जारी हो गया है। फरवरी में 20 दिन मंत्री कार्यालय में बैठेंगे। वहीं मंत्रियों के साथ पदाधिकारी भी बैठकर सुनवाई करेंगे। सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक हर दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी लगेगी। इस दौरान मंत्री, कार्यकर्ताओं की सुनवाई करेंगे।
फरवरी महीने का रोस्टर
पहला सप्ताह
- 02 फरवरी (सोमवार) – डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह
- 03 फरवरी (मंगलवार) – पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार और बीजेपी प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह
- 04 फरवरी (बुधवार) – खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन मंत्री लखन पटेल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंति पाठक
- 05 फरवरी (गुरुवार) – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, बीजेपी प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल
- 06 फरवरी (शुक्रवार) – जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बीजेपी प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट
दूसरा सप्ताह
- 09 फरवरी (सोमवार) – डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मत्स्य पालन राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभल जाटव
- 10 फरवरी (मंगलवार) – पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
- 11 फरवरी (बुधवार) – स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल और बीजेपी प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर
- 12 फरवरी (गुरुवार) – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर और बीजेपी प्रदेश मंत्री संगीता सोनी
- 13 फरवरी (शुक्रवार) – पीएचई मंत्री संपतिया उइके, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, बीजेपी प्रदेश मंत्री राजो मालवीय
तीसरा सप्ताह
- 16 फरवरी (सोमवार) – जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह
- 17 फरवरी (मंगलवार) – कृषि मंत्री ऐदलसिंह कंसाना और विधायक व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी
- 18 फरवरी (बुधवार) – महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, विधायक व बीजेपी प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह
- 19 फरवरी (गुरुवार) – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बीजेपी प्रदेश मंत्री बबीता परमार
- 20 फरवरी (शुक्रवार) – उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल
चौथा सप्ताह
- 23 फरवरी (सोमवार) – अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटव
- 24 फरवरी (मंगलवार) – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
- 25 फरवरी (बुधवार) – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और बीजेपी प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर
- 26 फरवरी (गुरुवार) – एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप और बीजेपी प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह
- 27 फरवरी (शुक्रवार) – उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, बीजेपी प्रदेश मंत्री राजो मालवीय

