चंडीगढ़। विदेश में जाकर बसे पंजाब वासियों के लिए बड़ी चिंताजनक बात सामने आ आई है। अमेरिका के बाद अब पुर्तगाल सरकार ने भी प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 4 लाख से अधिक प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि इनमें करीब 14 हजार भारतीय कामगार भी शामिल हैं। इनमें से पंजाब से भी हजारों युवक पुर्तगाल में रह रहे है और पिछले 5-6 सालों से सरकार को टेक्स दे रहे हैं।
नवगठित पुर्तगाल सरकार ने प्रवासी-विरोधी नीतियां अपनाते हुए प्रवासियों को डिटेन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के विरोध में विभिन्न देशों से आए प्रवासियों ने पुर्तगाल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कानूनी तरीके से पुर्तगाल में रह रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और सरकारी मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
इसके बावजूद सरकार उन्हें जबरन देश से निकालना चाहती है, जो नाइंसाफी है। बताया जा रहा है कि कई प्रवासियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है, जिनमें 10-12 भारतीय भी शामिल हैं।
- 3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत
- योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
- CG News : जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज और टिटनेस के इंजेक्शनों की कमी पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव को शपथपत्र पेश करने के निर्देश
- ‘ग्रेटर आगरा जल्द ही दूसरा नोएडा बनेगा…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी मिल जाएगा

