अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के दौरान में परीक्षा केंद्र पर देर से आईं छात्र छात्राएं प्रवेश नहीं मिलने पर फफक-फफक कर रो पड़ीं। इतना हीं नहीं कई छात्राएं प्रवेश द्वार पर हीं मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों के पैर पर गिर गईं, लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं मिला। दरअसल कोई एक मिनट देर से पहुंचा, तो कोई दो मिनट, लेकिन अधिकारी अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए।
प्रवेश के लिए गुहार लगाती रही छात्राएं
परीक्षा केंद्र के बाहर मुख्य द्वार पर चंद मिनट की देरी पर पहुंची कई छात्राएं दरवाजा पीट-पीटकर अंदर जाने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि कई छात्राएं परीक्षा केंद्र के अंदर दूसरे रास्ते से प्रवेश कर गयीं, लेकिन उन्हें भी धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया। घटना रोहतास जिले के डेहरी स्थित रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जाता है।
सड़क जाम के कारण हुई देरी
परीक्षार्थियों के अनुसार शहर में सड़क जाम की समस्या के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। उनका कहना है कि डेहरी में सुबह से हीं कई सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी थी, जिसके कारण विलंब हुआ। अगर परीक्षा को देखते हुए प्रशासन चौकस रहती, तो आज उनका भविष्य खराब नहीं होता। प्रशासन की नाकामी के कारण आज कई छात्र-छात्राओं का पूरा एक वर्ष बर्बाद हो गया।
परीक्षार्थियों के चेहरे पर दिखी मायूसी
परीक्षा केंद्र पर चंद मिनटों की मामूली देरी से पहुंचे परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी साफ तौर से देखी गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने से बाहर खड़े बच्चों की नम आंखें और बेबसी ने माहौल को भावुक बना दिया। इस दौरान परीक्षार्थीयों के साथ आए हुए गार्जियन भी केंद्र अधीक्षक से बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


