मोगा। मोगा जिले में भयानक आगजनी की खबर सामने आई है। यह घटना अनाज मंडी के निकट लक्कड़ मंडी में झुग्गी झोपड़ी में हुई है जहां कई लोग घर बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक बीती रात आग लग गई, जिसका कारण अभी तक समाने नहीं आया है।
आग इतनी भयानक थी कि एक एक कर सभी झोपडी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के कारण करीब 10 झुग्गी जलकर राख हो गई हैं। यहां रहने वाले को बेहद नुकसान हुआ है। अच्छी बात यह है कि प्रशासन ने मदद की घोषणा की है।

आठ गाड़ियों ने बुझाई आग
आग देखते ही देखते विकराल रूप ले ली। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान दो सिलेंडर भी फट गए। राहत की बात यह है कि आग की सूचना मिलते ही सुबह प्रशासनिक अधिकारी मौका पर पहुंचे। जिनकी ओर से झुग्गी में रहने वाले पीड़ितों को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाते हुए एक महीने का राशन देने की बात कही गई है।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO

