फिरोजपुर। वर्ष 2025 के दौरान देश में बहुत-सी महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई जिससे आने वाले समय में बहुत बड़ा लाभ होगा। केंद्रीय रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि उत्तरी पंजाब में यात्री और माल तुलाई को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक भावी रेल लाइन गुरदासपुर-मुकेरियां रेल लिंक के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है।
मोहाली और राजपुरा के बीच संपर्क को मजबूत करने तथा दिल्ली की यात्रा को सुगम बनाने के लिए मालवा क्षेत्र को सीधे चंडीगढ़ से जोड़ने वाली एक 18 किलोमीटर महत्वपूर्ण 443 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली राजपुरा मोहाली रेल लाइन को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि करीब 767 करोड़ फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक रुपए की लागत से तैयार की जाने वाली 25.72 किमी परियोजना को पूरा करने के लिए पूर्ण रेलवे निधि और भूमि अधिग्रहण निधि पंजाब सरकार के पास जमा कर दी गई है जिसमें से डीसी तरनतारन के पास 138 करोड़ और डीसी फिरोजपुर के पास 56 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं ताकि पंजाब के मालवा और माझा क्षेत्रों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण नई लाइन परियोजना को गति देकर फिरोजपुर और अमृतसर के बीच यात्रा की दूरी को कम किया जा सके।

- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

