शब्बीर अहमद, भोपाल। संगठन सृजन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। सभी नेता अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जिला अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों से वन टू वन चर्चा करेंगे।
एमपी कांग्रेस के कई नेताओं को संगठन सृजन की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिहार में मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल बिहार के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में एमपी से हिना कांवरे और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। इसके साथ ही गोवा में संगठन सृजन के लिए शोभा ओझा को जिम्मेदारी दी गई हैं। यह सभी नेता प्रभार वाले जिले में जाकर जिला अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों से वन टू वन चर्चा करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।
यहां देखिए पूरी लिस्ट

