सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में ड्यूटी निभा रहे सेवादारों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नए आदेश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार अब ड्यूटी के दौरान कोई भी सेवादार मोबाइल नहीं चलाएगा। साथ ही उनके लिए और कई नियम बनाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत श्री दरबार साहिब में सेवा करने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान कई सख्त नियमों का पालन करेंगे। पूरी मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं निभाएंगे।

शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने पिछले दिनों सेवादारों को उचित पोशाक पहनने और गले में पहचान पत्र लटकाने के आदेश दिए थे, उसी तरह अब सेवादार अपनी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकते। मैनेजर धंगेड़ा ने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने आगे बताया कि सेवादार अपनी ड्यूटी के दौरान सिर्फ संगत की सेवा करेंगे और अगर संगत को किसी तरह की परेशानी आती है तो वह समय-समय पर संगत को गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा संबंधित जानकारी देंगे।
- Morning News Brief: नेतन्याहू के चुनावी धांधली के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज; 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा

