अमृतसर। पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचाया हुआ है। इसी बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बाढ़ के कारण जम्मू रूट पर चलने वाली ट्रेनें 30 अगस्त को रद्द कर दी गई हैं। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। लोग अब एक जगह से दूसरे जाने के लिए दूसरे साधन खोजने नजर आ रहे हैं।
इन रूटों में वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) और अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रद्द की गई ट्रेनों में नदीम-जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन, जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर-माता वैष्णो देवी कटरा भी शामिल हैं।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात
- श्मशान में युवकों को टोका, देर शाम परिवार के घर पर फायरिंग

