पंजाब समेत कई राज्यों के छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि कई छात्रों के वीजा निरस्त कर दिए गए हैं। यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटी ने लिया है जहां फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि आस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटी ने पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के छात्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया की वैस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी,
फैडरेशन यूनिवर्सिटी, और साउदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी जैसे प्रितिष्ठित संस्थानों ने इन राज्यों में आने वाले छात्रों के स्टूडैंट वीजा आवेदन अस्थायी तौर पर रोक दिए है। इसका कारण यह है कि इन यूनिवर्सिटीज में सबसे ज्यादा फर्जी आवेदन आए थे।
हो रही कड़ी जांच
इन यूनिवर्सिटी में आने वाले कई आवेदन के सभी दस्तावेज गलत तरीके से बनाए गए हैं। यही कारण है कि इन छह राज्यों से आने वाले आवेदनों को स्वीकार करना बंद कर दिया है या फिर उनकी कड़ी जांच की जा रही है। आस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि उनका इंटरनैशनल एजुकेशन सिस्टम खतरे में है।

गैर कानूनी तरीके से बसना है मकसद
बताया जा रहा है कि लगातार इन राज्यों से आने वाले वीजा आवेदनों में अधिकारियों ने कुछ गड़बड़ियां पाई है। इस दौरान नकली स्टूडैंट आवेदन बढ़ गए है। कुछ लोग सिर्फ पढ़ाई के नाम पर वीजा ले रहे है लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य यहां बसना और गैर कानूनी तरीके से नौकरी करना है। आस्ट्रेलिया अपनी शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए सख्ती कर रहा है।
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPL 2026 : फ्लॉप, फ्लॉप, फ्लॉप…CSK ने 18 करोड़ देकर जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, वही बन गया विलेन, हर कोई रह गया हैरान
- शराब दुकान आवंटन में लापरवाही: राजस्व इकट्ठा नहीं करने वाले आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया सस्पेंड
- ‘किसी प्रकार की समस्या का सामना न हो…’, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- चारधाम यात्रा के दौरान गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए
- ‘ईरान का सारा तेल ले लेता, खूब पैसा कमाता..’, डेडलाइन खत्म होने से पहले बोले ट्रंप, इरान बोला – जारी रहेगी जंग
