इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इश्क और शादी की आड़ में युवती से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स ने मेट्रोमोनियल साइट पर खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे न्यूड वीडियो कॉल कराया। लेकिन जब उसके शादीशुदा और एक बच्चे के पिता होने का भांडा फूटा तो उसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। 

पूरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पीड़िता निजी में नौकरी करती है। उसने शादी के लिए एक मेट्रोमोनियल साइट पर अकाउंट बनाया था जहां साल 2024 में उसकी पहचान सन्नी गोस्वामी नामक युवक से हुई। बातचीत दोस्ती में बदल गई और 2026 में उनके बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी।  

मौके का फायदा उठाकर युवक ने न्यूड कॉल करने के लिए कहा जिसे युवती ने साफ मना कर दिया। लेकिन युवक ने शादी करने की बात कही तो युवती मान गई और उसे न्यूड होकर कॉल करने लगी। इसी महीने युवती को युवक के शादीशुदा होने और एक बच्चे के पिता होने की सच्चाई पता चली जिसके बाद युवती ने उसे धोखा देने का आरोप लगाया। 

इस पर युवक ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 12 सितंबर को परेशान होकर युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m