अमेठी। जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। धनेश पाठक का पुरवा गांव में 28 वर्षीय प्रेरणा पत्नी मनोज पाल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।
दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
परिजन उसे तत्काल सीएचसी शुकुल बाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेरणा ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वारदात के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘पहले माफिया विकास का पैसा खा जाते थे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- अब वो मिट्टी में मिल गए
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

