Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और कर्म का करक ग्रह माना है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन व्यक्ति के कार्यक्षेत्र, निर्णय क्षमता और प्रयासों पर प्रभाव डाल सकता है। 2 सितंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे मंगल देव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे ।

पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देव गुरु बृहस्पति होते हैं। इस नक्षत्र को दोवारा शुरुआत, सुधार और आगे बढ़ने से जोड़ा जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय पुराने अधूरे काम पूरे करने, रुकी योजनाओं को गति देने और नए असबर प्राप्त करने वाला रह सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं, जिन्हें मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल का गोचर आपके लिए विशेष प्रभाव शाली रह सकता है। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। लंबे सयम से अटके कामों को दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है ।

मिथुन राशि

मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में गति लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम दोवारा आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सक्रियता बढ़ेगी। पुराने काम पूरे होने से राहत मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर दोबारा काम शुरू हो सकता है।

सिंह राशि

मंगल का प्रभाव सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और पराक्रम को बढ़ा सकता है। पुराने लक्ष्य को पूरा करने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू हो जाएंगे। शिक्षा, नौकरी या व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते है । यात्रा या किसी नए अबसर के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास रहेगा। आत्म विश्वास बढ़ेगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्रिय रहेंगे। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ सफ लता के रास्ते खुल सकते हैं।

24 सितंबर तक मिलेगा मंगल की ऊर्जा का प्रभाव

मंगल 24 सितंबर 2तक पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान इन पांच राशियों के जातक पुराने अधूरे कामों को पूरा करने और नई शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं । हालांकि मंगल की ऊर्जा के कारण जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना और हर काम सोच-समझकर करन लाभकारी रहेगा।