Dharm Desk – मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, रक्त और आत्मविश्वास का कारक ग्रह कहा जाता है. जो ग्रहों के सेनापति भी है. जब कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में होता है तो व्यक्ति के अंदर निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम उठाने का साहस और कार्यक्षमता कई गुना बढ़ जाती है. 11 मई को दोपहर 12.57 मिनट पर मंगल अपनी ही स्वराशि मेष में प्रवेश कर गए, जिससे इसका प्रभाव और भी शक्तिशाली हो जाएगा. इस गोचर के साथ रुचक राजयोग का निर्माण होगा. जो पंच महापुरुष योगों में बेहद खास माना जाता है. यहां 21 जून तक मंगल देव रहेंगे.

कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और सफलता के द्वार खोल सकता है. यह समय कई लोगों के लिए करियर में उन्नति, धन लाभ और रुके हुए कार्यों में गति लाने वाला साबित हो सकता है. हालांकि मंगल के प्रभाव से स्वभाव में आक्रामकता भी बढ़ सकती है. इसलिए संयम और धैर्य रखना बेहद जरूरी होगा.

मेष राशि

मेष राशि में मंगल का गोचर बेहद खास रहेगा क्योंकि यहां रुचक राजयोग बनेगा. इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी. कार्यक्षमता बढ़ेगी. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. नए अवसर मिल सकते है. स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता आ सकती है. जिससे रिश्तों में तनाव संभव दिखेगा. संयम और समझदारी से काम लेने पर यह समय सफलता दिलाने वाला साबित होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर 12वें भाव में होगा. जिससे विदेश यात्रा और विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है. आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी. व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है. खासकर नींद और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअदाज न करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय राहत लेकर आएगा. विपरीत राजयोग बनने से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत है. परिवार में संबंध बेहतर होंगे और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर काफी प्रभावशाली रहेगा. छठे भाव में मंगल होने से शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कानूनी मामलों में सफलता के योग बनेंगे. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है.

इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है

कर्क राशि

मंगल का गोचर मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. वरना काम प्रभावित होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

तुला राशि

रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है. साझेदारी में व्यापार करने वालों को लेन-देन में पारदर्शिता रखना जरूरी है. नहीं तो नुकसान हो सकता है.

मकर राशि

वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का योग हैं. संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है.

मीन राशि

धन हानि के संकेत है. कठोर वाणी रिश्तों को बिगाड़ सकती हैं. निवेश से बचें. नुकसान हो सकता है. आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.