​Automobile Desk : त्योहारी सीजन से ठीक पहले मारुति सुजुकी ने अपने प्रीमियम Nexa नेटवर्क के तहत बिकने वाली गाड़ियों पर अगस्त 2026 के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इस महीने कंपनी अपनी लग्जरी MPV से लेकर ऑफ-रोड SUV और प्रीमियम हैचबैक पर 1.55 लाख रुपये तक के कुल फायदे दे रही है। इन स्पेशल ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव, लॉयल्टी बोनस और इंस्टीट्यूशनल बेनेफिट शामिल हैं। हालांकि, ये डिस्काउंट आपके शहर, डीलरशिप और कार के स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

​कंपनी की सबसे महंगी और लग्जरी MPV Invicto पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक इस गाड़ी पर कुल 1.55 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 55,000 रुपये की नकद छूट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड और 20,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर दिया जा रहा है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को सीधी टक्कर देने वाली इस MPV की एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख से 28.61 लाख रुपये के बीच है।

​मिड-साइज SUV Grand Vitara पर भी अगस्त में काफी आकर्षक डील्स मिल रही हैं। इसके एंट्री-लेवल सिग्मा (Sigma) पेट्रोल वेरिएंट पर 1.30 लाख रुपये और डेल्टा (Delta) वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक की राहत मिल रही है। इसके ज़ेटा (Zeta), अल्फा (Alpha) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) मॉडल्स पर 1.20 लाख रुपये के फायदे के साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी फ्री दी जा रही है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स और 5 साल की वारंटी उपलब्ध है। दिल्ली जैसे शहरों में रोड टैक्स छूट के जरिए हाइब्रिड मॉडल पर करीब 1.85 लाख रुपये तक की अतिरिक्त बचत संभव है। सीएनजी वेरिएंट्स पर भी 95,000 से 1.05 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। 10.77 लाख से 19.57 लाख रुपये के बीच बिकने वाली यह कार हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसे मॉडल्स को टक्कर देती है।

​मारुति की पॉपुलर 6-सीटर MPV XL6 पर इस महीने 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स का दावा किया गया है। यह छूट पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरिएंट्स पर समान रूप से लागू है, जिसमें 20,000 रुपये की नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर शामिल है। अर्टिगा के इस प्रीमियम विकल्प की कीमत 11.57 लाख से 14.37 लाख रुपये तक जाती है।

​ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए मारुति अपनी 4×4 SUV Jimny के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। महिंद्रा थार को चुनौती देने वाली इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख से 14.37 लाख रुपये है।

​कंपनी की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक Baleno के पेट्रोल (मैनुअल और AMT) मॉडल पर ग्राहक 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, जबकि इसके सीएनजी मॉडल पर 25,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। हुंडई i20 को टक्कर देने वाली बलेनो की कीमत 5.99 लाख से 9.17 लाख रुपये के बीच है।

​कूप-स्टाइल SUV Fronx के टर्बो-पेट्रोल मॉडल पर 20,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जिसमें 5,000 रुपये कैश डिस्काउंट और बाकी एक्सचेंज व स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल हैं। इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। फ्रोंक्स की शुरुआती कीमत 6.85 लाख से लेकर 11.84 लाख रुपये तय की गई है।