ईरान में चल रहे युद्ध के असर से इस समय पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि देश के कई पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। जहां पंप खुले हैं, वहां आधी रात से ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लग रही हैं। इसी बीच पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है तो दूसरी तरफ़ पाकिस्तान में ज्यादातर पेट्रोल पंप किल्लत की वजह से बंद हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान चारों प्रांतों से पेट्रोल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगह पेट्रोल पंपों की लाइटें बंद हैं और लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं।

ईरान में युद्ध की वजह से पूरा पाकिस्तान इस वक्त पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत का सामना कर रहा है. हालत इतने ख़राब है कि आधी रात को ही गाड़ियों की क़तारें पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी पड़ी हैं. सोशल मीडिया पर तेल की किल्लत का सामना कर रहे पाकिस्तानियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

हालत इतने ख़राब है कि पाकिस्तान के जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल है भी वहां पर आधी रात को ही कई किलोमीटर तक गाड़ियों की क़तारें पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी पड़ी हैं. पेट्रोल की कमी के चलते कई जगह तनाव की स्थिति बन गई है।

पंजाब प्रांत के सियालकोट में पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार हाजीपुरा इलाके में एक युवक अरामको के पेट्रोल पंप पर लगभग 40 मिनट से लाइन में खड़ा था। जब पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर उसे लौटने को कहा, तो पहले उसकी कर्मचारियों से कहासुनी और मारपीट हुई। इसके बाद युवक ने गोली चला दी, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।


उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री  इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगज़ेब और पेट्रोल मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि फ़िलहाल पाकिस्तान के पास उसकी ज़रूरत का कुछ दिन का पेट्रोल डीजल है ऐसे में जो पेट्रोल पंप बंद करके पैसा कमा रहे हैं. उन पर कार्रवाई होगी. साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में बढ़ोतरी की वजह से पाकिस्तान की सरकार ने एक साथ 55 रुपये बढ़ाने का फ़ैसला भी इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाया.

पेट्रोल संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को मिलने वाली पेट्रोल की बड़ी सप्लाई स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते आती थी, जो युद्ध के कारण प्रभावित हो गई है। जंग की वजह से सप्लाई कट चुकी है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m